Jawaharlal Nehru Canal : दो दिन बाद नहर में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव

0
202
नहर से मिला बुजुर्ग का शव।
नहर से मिला बुजुर्ग का शव।

Aaj Samaj (आज समाज), Jawaharlal Nehru Canal, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जवाहरलाल नेहरू कैनाल में गांव सुरजनवास स्थित एनबी-2 पंप हाउस के पास सोमवार सुबह लगभग 65 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव जाल में फंसा मिली। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से फूल चुका था। बाद में मृतक की पहचान गांव झगड़ौली निवासी मदन लाल के रूप में हुई। व्यक्ति शनिवार को भेड़-बकरी चराने गया था और इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं था।

मृतक मदनलाल के लड़के राजेंद्र ने बताया कि उसका पिता बचपन से ही भेड़-बकरी चराने का काम करता था। शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे रोज की तरह घर से खाना खाकर भेड़ बकरियों को चराने के लिए नहर के पास लेकर गया था। पता नहीं कैसे उसका नहर में पैर फिसल गया। हो सकता है वह पानी-पीने के लिए नहर के पास गया हो। उसकी जूती भी नहर के पास मिली। उन्हें नहर में डूबने का शक होने पर शनिवार शाम डायल 112 नंबर पर सूचना दे दी थी।

पुलिस प्रशासन ने रविवार को भोंडसी गुरुग्राम से गोताखोरों को बुलाया। शाम 6:00 बजे नहर में नाव द्वारा सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसके पिता का पता नहीं लग सका। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड़ पर रविवार शाम लगभग 6:00 बजे झगड़ौली की नहर से सुरजन वास की तरफ सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन इससे कोई कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान लोगों ने सर्च ऑपरेशन पर भी सवाल खड़े किए थे।

सोमवार सुबह एनबी-2 पंप हाउस नहर पर एक व्यक्ति का शव तैरते देखा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस व गांव झगडोली के सरपंच को दी। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जाल से बाहर रस्सी बांधकर निकाला।
स्मरण रहे की नहर में पिछले रविवार के भी कनीना निवासी एक महिला का शव मिला था।

यह भी पढ़े  : Theft Case Mahendragarh : चोरी का वाहन खरीदकर प्रयोग करने के मामले में एक गिरफ्तार, चोरी की बाईक बरामद

यह भी पढ़े  : Healthy Recipe for Children : बच्चों को खिलाना है हेल्दी खाना, तो घर पर बनाएं सूजी का चीला

Connect With Us: Twitter Facebook