Jawahar Navodaya Vidyalaya Karira में शिक्षक अभिभावक संघ गठन का आयोजन

0
192
कार्यक्रम में संबोधित करते प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना।
कार्यक्रम में संबोधित करते प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना।

Aaj Samaj (आज समाज), Jawahar Navodaya Vidyalaya Karira, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आज शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। इसमें नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी व कनीना खंड के अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि इसमें प्रत्येक खंड के 1 महिला व 1 पुरुष अभिभावक का चयन किया गया। नांगल चौधरी से रामसिंह व मंजू, कनीना से हरमेन्द्र सिंह व सुमन, नारनौल से हरिसिंह व रेखा, महेंद्रगढ़ से वीरेन्द्र सिंह व संतोष कुमारी एवं अटेली से विजय सिंह व दीपिका रानी चयनित हुए।

कार्यक्रम में मंच संचालन कार्य विक्रम सिंह ने किया। शिक्षक गजेन्द्र सिंह व विजय मोहन ने विद्यालय और विद्यार्थीयों की प्रगति के लिए अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा की।

श्री सक्सेना ने चुने हुए सदस्यों का स्वागत किया व अभिभावकों के सहयोग की आशा रखते हुए दीपावली के त्यौहार की अग्रिम शुभकामना प्रेषित की। उप-प्राचार्य धर्मेन्द्र आर्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

शिक्षक अभिभावक संघ के चुने हुए सदस्यों ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और विद्यालय की उत्तरोत्तर उन्नयन के लिए प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना एवं समस्त शिक्षकों को साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें : Jan Shiksha Adhikar Manch Kaithal : चिराग योजना और नई शिक्षा नीति जनता के हित में नहीं : प्यौदा

यह भी पढ़ें : Trident Diwali Fair : ट्राइडेंट दिवाली मेले में दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंचे विश्वप्रसिद्ध गायक गुरदास मान।