Jawa 42 : कल लॉन्‍च होगी Jawa 42

0
90
Jawa 42
Jawa 42

नई दिल्‍ली, Jawa 42: दो पहिया वाहन निर्माता Jawa की ओर से क्‍लासिक डिजाइन के साथ बाइक्‍स को बाजार में ऑफर किया जाता है। रॉयल एनफील्‍ड को चुनौती देने कंपनी अपनी बाइक्‍स को लगातार अपडेट कर रही है। कंपनी की ओर से तीन सितंबर को अपनी मौजूदा बाइक Jawa 42 के 2024 वर्जन को लॉन्‍च (Jawa 42 Launch in India) करने की तैयारी कर रही है। बाइक के 2024 वर्जन में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Jawa 42 बाइक को मिलेगा अपडेट

वीडियो टीजर के मुताबिक कंपनी अपनी मौजूदा बाइक Jawa 42 के 2024 वर्जन को तीन सितंबर को लॉन्‍च (Jawa 42 New Model 2024) कर देगी। इसे 350 सीसी सेगमेंट में उपलब्‍ध करवाया जा सकता है। जिसके बाद इस बाइक से रॉयल एनफील्‍ड, होंडा सीबी350, बनेली इंपीरियल जैसी बाइक्‍स को सीधे तौर पर चुनौती मिलेगी।