Janmastmi Mehndi : इस जन्माष्टमी पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी डिजाइन्स

0
216

Janmastmi Mehndi : मेहंदी के बिना तीज-त्योहार की रौनक फीकी-सी रहती है। जन्माष्टमी के खास मौके पर अगर आप भी कुछ सुंदर और झटपट बनने वाले डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां से 5 आइडिया ले सकती हैं। बता दें, त्योहार की रौनक में रंग भरने के लिए पूजा-पाठ और व्रत के साथ मेहंदी का शगुन भी काफी जरूरी होता है। आइए देख लीजिए कुछ खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइन्स।

डिजाइन-1

जन्माष्टमी पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप मेहंदी का ये मोर पंख डिजाइन भी चुन सकती हैं। इसे आप बैक हैंड या फिर हथेली दोनों ही तरफ आसानी से लगा सकती हैं। यह सिंपल के साथ बेहद क्लासी भी है, जो हाथों पर आसानी से बनाया जा सकता है।

डिजाइन-2

Celebrate Janmashtami , Janmashtami Mehndi designs, flute mehendi design,  peacock mehendi design - India Today

अगर आप जन्माष्टमी के थीम बेस्ड डिजाइन्स से हटकर कोई सुंदर पैटर्न ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन भी काफी शानदार है। आप इसे आर्टिस्ट की मदद से या फिर खुद भी हाथों पर रचा सकती हैं।

डिजाइन-3

हाथों पर मोर पंख का ये डिजाइन भी जन्माष्टमी पर खूब जंचेगा। यकीन मानिए, ये इतना सिंपल है कि आपको इसे हथेली पर उतारने में मुश्किल से 10-15 मिनट ही लगेंगे।

डिजाइन-4

इस तरह का मेहंदी डिजाइन भी हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है। खासतौर से जब आप कुछ सिंपल और क्लासिक पसंद करते हों। यह डिजाइन सिर्फ जन्माष्टमी ही नहीं, बल्कि कई तीज-त्योहार पर लोगों की पहली पसंद रहता है।

डिजाइन-5

janmashtami 2024 mehndi photo simple easy beautiful peacock design for palm  and back hand Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर लगाएं मोरपंख की डिजाइन वाली  बिल्कुल आसान सी मेहंदी, झटपट लग जाएगी

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ये मेहंदी डिजाइन भी एकदम परफेक्ट है। अगर कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, तो जन्माष्टमी पर आप इस सर्कल डिजाइन को भी चुन सकती हैं। यह देखने में तो खूबसूरत है ही, साथ ही इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है।