Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया

0
14
Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया
Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया

Sexual Harassment Case, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस ले लिया है। वह पिछले महीने 19 सितंबर से जेल में बंद है। उन्हें ‘थिरुचित्राम्बलम’ के गाने मेघम करुक्कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया जाना था।

यह भी पढ़ें : Pearl Agro Case: हरियाणा सहित नौ राज्यों में 44 स्थानों पर ईडी के छापे

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल की ओर से शुक्रवार को एक बयान जारी कर जानी मास्टर का अवार्ड वापस लेने की जानकारी दी गई। डिप्टी डायरेक्टर इंद्राणी बोस की ओर से इस संबंध में पत्र लिखकर बताया गया है कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सस्पेंड कर दिया गया है।

8 अक्टूबर को होनी है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी 

इंद्राणी बोस द्वारा दस्तखत किए गए पत्र में लिखा था कि जानी मास्टर पर गंभीर आरोप के मद्देनजर और मामले के अदालत में होने के चलते श्री जानी का साल 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी दिल्ली में 8 अक्टूबर को अयोजित की जाएगी और इसके लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल द्वारा जानी मास्टर को भेजा गया आमंत्रण भी वापस ले लिया गया है।

9 सितंबर को गोवा से गिरफ्तारी

गौरतलब है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी में शामिल होने के लिए जानी मास्टर को इस सप्ताह अंतरिम जमानत दी गई थी। उन्हें 19 सितंबर को गोवा में अरेस्ट किया गया था। इसके बाद जानी मास्टर को हैदराबाद लाया गया। यहां सिटी कोर्ट पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें : NIA Action: दिल्ली व जम्मू-कश्मीर सहित 26 जगह एनआईए के छापे, आतंकी गिरफ्तार