Jan Seva Dal : जन सेवा दल ने 300 परिवारों को दिया राशन

0
157
Jan Seva Dal
Aaj Samaj (आज समाज),Jan Seva Dal, पानीपत : देवलोक वासी स्वामी श्री विशुद्धानंद महाराज की प्रेरणा से जन सेवा दल द्वारा 300 निर्धन जरूरतमंद को मासिक राशन प्रदान किया गया। श्री ब्रह्म ऋषि महाराज, किशोर स्वामी, समाजसेवी युधिष्ठिर शर्मा ने विचार प्रकट करते हुए मानवता सेवा को सबसे उत्तम सेवा कहां नर सेवा ही नारायण सेवा है। यही कार्य जन सेवा दल के सहयोग से हो रहा है। भूखे को भोजन, मरीज को दवा। अपना आशियाना वहां पर वह बुजुर्ग मंदबुद्धि लोग रहते हैं, जिन का कोई सहारा नहीं। यही सभी निष्काम सेवा के कार्य हैं। आज के मुख्य अतिथि मदन डूडेजा, अनमोल डूडेजा और कैलाश लूथरा रहे। इन्होंने जन सेवा दल के सेवा के कार्यों की सराहना की। इन सभी का मान सम्मान प्रधान कृष्णा मनचंदा की पूरी टीम द्वारा किया गया। सचिव चमन गुलाटी ने कहा यह संस्था पूरे शहर वासियों की है और सभी के सहयोग से चलती है, इसलिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी को 10-10 किलो आटा दिया गया और लंगर भी खिलाया गया। इसमें जन सेवा दाल की पूरी टीम प्रधान कृष्णा मनचंदा, राजकुमार मनोचा, अशोक कपूर, कमल गुलाटी, अशोक अरोड़ा, यश, राजू कथूरिया, नारायण कपूर, श्याम लाल, कपिल ग्रोवर पूरी टीम ने तन मन धन से सेवा की।