Jan Samvad Sankalp Yatra : सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है : अटेली विधायक सीताराम यादव

0
132
उज्ज्वला योजना के तहत पात्र नागरिकों को एलपीजी गैस कनेक्शन देते नांगल चौधरी विधायक डा अभय सिंह यादव।
उज्ज्वला योजना के तहत पात्र नागरिकों को एलपीजी गैस कनेक्शन देते नांगल चौधरी विधायक डा अभय सिंह यादव।
  • विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-
  • आमजन को जन कल्याणकारी नीति बनाकर लाभ दिया है : डा. अभय सिंह यादव

Aaj Samaj (आज समाज), Jan Samvad Sankalp Yatra, नीरज कौशिक, नारनौल/महेंद्रगढ़:
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा शुक्रवार को महेंद्रगढ़ खंड के गांव खेड़की व खायरा, अटेली खंड के बोचड़िया व हसनपुर, नांगल चौधरी खंड के गांव आसरावास व नायन तथा निजामपुर खंड के सरेली व नांगल दुर्गू गांव में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।

गांव बोचड़िया व हसनपुर में अटेली विधायक सीताराम यादव तथा आसरावास, नायन व नांगल दुर्गू में नांगल चौधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं खायरा में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा व खेड़की में पंचायत समिति सदस्य रणबीर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सरेली गांव में आयुष विभाग से एसएमओ सोनिया चौधरी ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।

अटेली विधायक सीताराम यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने डा. भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए दे रही है। विवाह शगुन योजना के तहत 71 हजार रुपए कन्यादान के रूप में दिए जा रहे हैं।

नांगल चौधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन को जन कल्याणकारी नीति बनाकर लाभ दिया है। ग्राम दर्शन पोर्टल से गांव का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके घर द्वार पर ही दिया जा रहा है। अब गरीबों का हक कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि जो भी पात्र नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है, उन्हें योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचना ही सरकार का लक्ष्य है।

आज इन गांवों में जाएगी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा

आत्मनिर्भर व विकसित‘ राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर चल रही विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा 6 जनवरी को महेंद्रगढ़ खंड के गांव जोनावास, सतनाली खंड के गांव सोहला, अटेली खंड के बजाड़ व गणियार, नांगल चौधरी खंड के गांव बामनवास खेता व कालबा तथा निजामपुर खंड के गंगुताना व गोलवा गांव में जाएगी। जिला प्रशासन ने इन गांव में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली हैं ताकि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना व सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ें  : BJP MLA Harvindra Kalyan : दुनिया की नजरें आज भारत पर: हरविंद्र कल्याण

यह भी पढ़ें  : Red Cross Committee : दिव्यांगजन सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साईकिल वितरण समारोह आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook