Jammu-Kashmir Srinagar News: श्रीनगर में 132 सालों में तीसरा सबसे अधिक तापमान

0
91
Jammu-Kashmir Srinagar News श्रीनगर में 132 सालों में तीसरा सबसे अधिक तापमान
Jammu-Kashmir Srinagar News : श्रीनगर में 132 सालों में तीसरा सबसे अधिक तापमान

Highest Temperature Of Season In Srinagar,  (आज समाज), श्रीनगर: जुलाई खत्म होने को है और जम्मू-कश्मीर में अब भी मानसून एक्टिव नहीं हुआ है। बादलों के बीच चमक रही धूप के चलते घाटी के लोगों को खासी उमस का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर घाटी में भी गर्मी के साथ उमस लोगों के लिए इन दिनों आफत बनी हुई है।

तापामान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। उस रात यहां तापामान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे गर्म रात है। तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और पिछले 132 वर्षों में यह तीसरा सबसे अधिक तापमान है। स्वतंत्र मौसम पूवार्नुमानकर्ता की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

21 जुलाई 1988 को था पिछला रिकॉर्ड

स्वतंत्र मौसम पूवार्नुमानकर्ता की ओर से बताया गया कि 26 जुलाई 2021 को दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, 21 जुलाई 1988 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू कश्मीर के मौसम में हालांकि आज ें बदलाव देखने को मिला है। जम्मू में आज सुबह की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई। आने वाले समय में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट का अनुमान है।