Jammu-Kashmir Hot Weather: जम्मू-कश्मीर में वर्षों बाद गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

0
203
Jammu-Kashmir Hot Weather जम्मू-कश्मीर में वर्षों बाद गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Jammu-Kashmir Hot Weather : जम्मू-कश्मीर में वर्षों बाद गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Jammu-Kashmir Weather Update, (आज समाज), जम्मू: जम्मू-कश्मीर में कई वर्ष बाद इस जुलाई में पड़ी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जम्मू के तुलना में सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर अधिक गर्म रही। यहां बीते कल अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 35.6, जबकि जम्मू में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में 2021 को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा था

श्रीनगर में 18 जुलाई, 2021 को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया था। कुपवाड़ा में आठ, गुलमर्ग व काजीगुंड में 4 और श्रीनगर, पहलगाम व कुपवाड़ा में 3 साल बाद जुलाई में अधिक गर्मी पड़ी है। मैदानी इलाकों में गर्मी के साथ उमस परेशान कर रही है। इसी तरह काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले चार जुलाई 2020 को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा था।

पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां इससे पहले 19 जुलाई 2021 को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा था। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 18 जुलाई 2021 को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

जम्मू संभाग में 25 जुलाई तक बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक, जम्मू संभाग के कुछ भागों में 25 जुलाई यानी गुरुवार तक खासकर रात अथवा अलसुबह बारिश के आसार हैं। 31 जुलाई तक भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जम्मू में सोमवार सुबह बारिश के बाद दिनभर हल्के बादल छाए रहे। यहां 1.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 2.0 डिग्री ऊपर रहा और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।