Punjab News:नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में जालंधर ने राज्य में पहला स्थान

0
47
नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में जालंधर ने राज्य में पहला स्थान
नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में जालंधर ने राज्य में पहला स्थान

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब में बने सेवा केंद्रों से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को आसान तरीके से नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में जालंधर ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब •ागवंत मान के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जल्द से जल्द सरल तरीके से दैनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां हर सप्ताह सेवा केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है। वहीं, सेवा लेने आये लोगों से फीडबैक •ाी लिया जाता है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई डीसी अग्रवाल द्वारा बधाई दी गई और कहा कि प्रशासन की कड़ी मेहनत और टीम वर्क से यह मुकाम हासिल हुआ है। जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों के कारण, जालंधर जिला एक बार फिर सबसे कम पेंडेंसी दर का रिकार्ड बनाए रखने में सफल रहा है।

डीसी अग्रवाल ने कहा- अधिकारियों को सेवा केंद्रों का नियमित दौरा करने और सेवाओं की डिलीवरी की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश •ाी जारी किए गए हैं। बता दें कि पिछले एक वर्ष (23 अगस्त 2023 से 22 अगस्त 2024) के दौरान प्रशासन को जिले •ार में सेवा केंद्रों के माध्यम से वि•िान्न नागरिक सेवाओं के लिए 3 लाख 98 हजार 673 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 99.91 प्रतिशत पात्र आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि शेष आवेदनों का •ाी उचित प्रक्रिया अपनाकर निर्धारित समय के •ाीतर निस्तारण कर दिया जाएगा। पूरे पंजाब के रैंकिंग में जालंधर पहले स्थान पर है। दूसरे पर कपूरथला और तीसरे पर होशियारपुर है। डीसी अग्रवाल ने आगे बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान सेवा केंद्रों के माध्यम से 3 लाख 98 हजार 673 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 लाख 76 हजार 37 का निर्धारित समय के •ाीतर निपटारा किया गया और 10 हजार 533 को खारिज कर दिया गया। उन्होंने यह •ाी बताया कि 9595आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में कर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जिले के 35 सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को वि•िान्न वि•ाागों से संबंधित 430 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।