कहा, जाखड़ का हाल न घर का न घाट का वाला हो गया है
Punjab Political News (आज समाज), चंडीगढ़। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस और भाजपा लगातार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साध रहीं हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस ने प्रताप सिंह बाजवा सीएम पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर व्यंग्य कसा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ को भगवंत मान की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। जिसका खुद का भविष्य अंधकार में हो उसे दूसरे की चिंता नहीं करनी चाहिए। नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ का हाल न घर का न घाट का वाला हो गया है। भाजपा में उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है।
इसलिए बेचैन हो गए हैं सुनील जाखड़
नील गर्ग ने कहा कि भाजपा की किसी भी स्तर की मीटिंग में सुनील जाखड़ को नहीं बुलाया जाता है, इसलिए वह बेचैन हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जो अब मंजूर भी हो गया है। फिर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने बहुत नाक रगड़ें तब जाकर उनका इस्तीफा वापस हुआ।
पंजाब के विकास को सीएम प्रयासरत्त
नील गर्ग ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और बड़े फैसले ले रहे हैं। वह पंजाब के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। इसलिए जाखड़ भगवंत मान की चिंता न करें, अपनी चिंता करें कि उनकी पार्टी में उनकी क्या स्थिति होने वाली है। भगवंत मान के साथ तीन करोड़ पंजाबी खड़े हैं। गर्ग ने कहा कि जाखड़ कुछ भी कर लें लेकिन उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होने वाला है। उनका यह सपना न कांग्रेस में पूरा हुआ और न ही भाजपा में पूरा होने वाला है। वह कभी भी पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन सकते चाहे किसी भी पार्टी में चले जाएं।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रयास और तेज : सौंद
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को मॉडल प्रदेश बनाएंगे : भगवंत मान