Himachal Political News : सकारात्मक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएं जयराम ठाकुर : कांग्रेस

0
113
सकारात्मक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएं जयराम ठाकुर : कांग्रेस
सकारात्मक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएं जयराम ठाकुर : कांग्रेस
कांग्रेस नेता नरेश चौहान का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज, अब नहीं दे पा रहे सरकार गिरने की अगली डेट 
Himachal Political News (आज समाज) शिमला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आऐ दिन सरकार गिरने की तारीख देने वाले जयराम ठाकुर अब कांग्रेस सरकार के गिरने की डेट नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मतदान कर षड्यंत्रकारियों को कड़ा संदेश दिया है कि इस तरह की राजनीति देश एवं प्रदेश में स्वीकार्य नहीं होगी। लोकतंत्र में जनमत का हमेशा सम्मान करना पड़ेगा।
बुधवार को यहां प्रेस वार्ता में नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के जागरूक जनता ने भाजपा को स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को गिराने का षड्यंत्र किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। चौहान ने जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद उन्होंने सरकार गिरने की अगली डेट नहीं दी। उम्मीद करते है कि उपचुनाव में मिली हार से सबक लेंगे और विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
नरेश चौहान ने कहा कि उपचुनावों के बाद हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की राजनीति को पसंद नही किया है। ऐसे में भाजपा के सरकार गिराने के सपने चकनाचूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुमत की सरकार को गिराने का प्रयास किया, लेकिन फैसला जनता की अदालत में गया, जिसके बाद जनता ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाया है और एक बार फिर मजबूत सरकार का जनादेश दिया।