Himachal News : सुर्खियों में बने रहने के लिए जयराम ठाकुर लगा रहे आधारहीन आरोप : कांग्रेस

0
33
सुर्खियों में बने रहने के लिए जयराम ठाकुर लगा रहे आधारहीन आरोप : कांग्रेस
सुर्खियों में बने रहने के लिए जयराम ठाकुर लगा रहे आधारहीन आरोप : कांग्रेस
शिक्षा मंत्री और लोक निर्माण मंत्री का नेता प्रतिरक्ष पर हमला 
Himachal News (आज समाज) शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आधारहीन आरोप लगाकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की कोठियां सरकार की सम्पत्ति हैं और सरकारी सम्पत्तियों की मरम्मत और रखरखाव एक आम प्रक्रिया है।
दोनों मंत्रियों ने कहा कि केवल मात्र मंत्रियों की कोठियों पर ही पैसा खर्च नहीं हुआ है, बल्कि जय राम ठाकुर की सरकारी कोठी की मरम्मत पर भी धन खर्च किया गया है और पिछली भाजपा सरकार के समय भी मंत्रियों के कार्यालय और कोठियों की मरम्मत का कार्य भी समय-समय पर हुआ है।
मंत्रियों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेताओं को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता बार-बार दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मद्द में अडं़गे लगा रहे हैं।
पिछले साल आई आपदा से हुए नुकसान से जुड़े लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के क्लेम राज्य सरकार ने केन्द्र को भेजे, लेकिन हिमाचल भाजपा नेताओं के दवाब में इसे रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एनपीएस के 9200 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार के पास फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश को यह पैसा केन्द्र सरकार से वापस दिलाने के लिए भाजपा नेता को प्रदेश सरकार की मदद करनी चाहिए।