Himachal CM News : कर्ज की दलदल के लिए जयराम ज़िम्मेदार : मुख्यमंत्री 

0
122
कर्ज की दलदल के लिए जयराम ज़िम्मेदार : मुख्यमंत्री 
कर्ज की दलदल के लिए जयराम ज़िम्मेदार : मुख्यमंत्री 
देहरा में होगा 15 अगस्त का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, पौंग बांध विस्थापितों की समस्याएं सुलझाएंगे
Himachal CM News (आज समाज)देहरा। चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुर, खबली और ढलियारा में विशाल जनसभाओं का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा का चुनाव, देहरा के सम्मान की लड़ाई है और पूर्व विधायक होशियार सिंह को जनता सबक़ सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएँ और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अगला राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरा में मनाया जाएगा और इस कार्यक्रम से पहले पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने साढ़े छह साल में देहरा की किसी समस्या के लिए धरना नहीं दिया, लेकिन अपना इस्तीफ़ा स्वीकार कराने के लिए वह विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए और कोर्ट भी गए क्योंकि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची, जो असफल रही।
उन्होंने कहा कि इस बार होशियार सिंह की होशियारी नहीं चलेगी और वह देहरा की जनता को झूठ बोल कर गुमराह नहीं कर पाएंगे। छह साल तक वह अपने क्षेत्र का विकास कराने में असफल रहे। क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि से वह अपने फ़ाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए एक करोड़ का रास्ता बनवा रहे हैं। सरकारी फंड का दुरुपयोग कर रिजॉर्ट के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं, जबकि देहरा की सड़कों का बुरा हाल है। होशियार सिंह को देहरा की जनता की नहीं, अपने रिजॉर्ट की चिंता है।