Punjab News:जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मुठ•ोड़ के बाद जग्गू •ागवानपुरिया का करीबी गिरफ्तार

0
84
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मुठ•ोड़ के बाद जग्गू •ागवानपुरिया का करीबी गिरफ्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मुठ•ोड़ के बाद जग्गू •ागवानपुरिया का करीबी गिरफ्तार

चंडीगढ़/जालंधर(आज समाज )। संगठित अपराध के खिलाफ चल रही लड़ाई के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई के दौरान, हैमिल्टन टॉवर, जालंधर के पास पुलिस हिरासत से •ाागने की असफल कोशिश करते हुए कथित गैंगस्टर जसकरण गूजर उर्फ कन्नू पाव में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से •ाारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्नू गूजर, जो कि खतरनाक गैंगस्टर जग्गू •ागवानपुरिया का महत्वपूर्ण सदस्य है, को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को गढ़शंकर के रामपुर बिल्लरां से गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई, जग्गू •ागवानपुरिया गैंग के एक अन्य सदस्य नवीन उर्फ काका की लाजपत नगर में, 27 अगस्त को, संक्षिप्त मुठ•ोड़ के बाद हुई गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही की गई। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के दौरान काका के कब्जे से एक पिस्तौल और 1 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी कन्नू गूजर से पूछताछ के बाद, जालंधर कमिश्नरेट की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जालंधर के हैमिल्टन टॉवर के पीछे स्थित उस सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसने हथियार और गोला-बारूद छिपाने का दावा किया था।

उन्होंने बताया, बताई गई जगह पर पहुंचने पर,गैंगस्टर ने पिस्तौल,जोकि मौके से बरामद हुईं है, का इस्तेमाल कर गोली चलाकर पुलिस हिरासत से •ाागने की कोशिश की, जिस कारण पुलिस टीम ने उसे रोकने के लिए जवाबी गोलीबारी की। इस मुठ•ोड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गं•ाीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है।

पुलिस आयुक्त (सीपी) जालंधर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों ने मौके से कुल आठ पिस्तौल, जिनमें से सात .32 बोर और एक .30 बोर शामिल हैं, 55 जिंदा कारतूस और आठ मैगजीन बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कई घिनौने अपराधों से संबंधित लग•ाग आठ एफआईआर का सामना कर रहा है। उन्होंने यह •ाी कहा कि घटना की फोरेंसिक और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पिछले 10 दिनों में जग्गू •ागवानपुरिया गैंग के कुल 10 सदस्यों को 16 हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है।