Jagadhari News आज कृषि मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या

0
7
Jagadhari News

जगाधरी: (Jagadhari News)हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल 5जुलाई दिन शुक्रवार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 9 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय खदरी, दोपहर 11.30 बजे सामुदायिक भवन लेदी व शाम 5 बजे नगर निगम कार्यालय जगाधरी (झंडा चौंक ) में जनता दरबार आयोजित कर जनता के रूबरू होंगे।

प्रदेश के कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता और पूरी पारदर्शिता के साथ समाधान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार आमजन की भलाई के लिए नीतियां लागू कर रही है। किसानों को सबसे अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

जनता दरबार में कृषि मंत्री मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं। उनकी यहीं प्राथमिकता रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करवा सकें। जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया है। यदि किसी विभाग कोई अधिकारी या उसका प्रतिनिधि नहीं आता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि जनता दरबार में आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाना है। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित होंगे तभी त्वरित गति से लोगों की समस्या का समाधान होगा। सरकार का प्रयास यही है कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो और उन्हें भटकना न पड़े।

SHARE