आज समाज, नई दिल्ली: Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आते ही जैकलीन के फैंस बेहद चिंतित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर “गेट वेल सून” के मैसेज भेजकर किम फर्नांडीज के जल्द स्वस्थ होने की मनोकामनएं कर रहे हैं।
फैंस को हेल्थ अपडेट का इंतजार
फिलहाल, जैकलीन की ओर से उनकी मां की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फैंस को अब उनकी हेल्थ अपडेट का इंतजार है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “जैकलीन फर्नांडीज की मां के ICU में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है।
पहले भी हो चुकी अस्पताल में भर्ती
परिवार हमेशा पहली प्राथमिकता होती है। मैं उनकी मां के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” बता दें इससे पहले भी साल 2022 में किम फर्नांडीज को बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैकलीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया है और वह उन्हें बहुत याद करती हैं।