J-K Weather: श्रीनगर मेें गर्मी ने तोड़ा 80 साल का रिकॉर्ड, बाड़मेर देश में सबसे गर्म

0
102
J-K Weather
J-K Weather: श्रीनगर मेें गर्मी ने तोड़ा 80 साल का रिकॉर्ड, बाड़मेर देश में सबसे गर्म

J&K Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: देश के अन्य राज्यों के साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ों में भी दो दिन से धूप निकलने के बाद तेज गर्मी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को गर्मी ने 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं राजस्थान का बाड़मेर जिला देश में सबसे गर्म स्थान रहा।

ये भी पढ़ें : J-K Weather: श्रीनगर में चली तेज हवाएं, पेड़ उखड़े, संपत्ति व वाहन क्षतिग्रस्त

श्रीनगर : अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस

जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में करीब आठ दशक में मंगलवार सबसे गर्म अप्रैल का दिन दर्ज किया गया। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य से 10.2 डिग्री अधिक था।

20 अप्रैल,1946 को 31.1 डिग्री रहा था पारा

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में इससे पहले 20 अप्रैल, 1946 को अब तक का सबसे अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री अधिक था। मौसम के इस समय के लिए औसत सामान्य दिन का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस है।

काजीगुंड में तापमान 29.8 डिग्री

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पारे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और कश्मीर घाटी के मौसम केंद्रों ने सामान्य तापमान से 8.1 से 11.2 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में 29.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो अप्रैल में अब तक का तीसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान है।

जेएंडके : शुष्क रहेगा मौसम, हिमाचल में ओलावृष्टि व तूफान

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में 17 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 18-20 अप्रैल के बीच अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल में ओलावृष्टि व तूफान का आॅरेंज अलर्ट जारी है। राज्य मेें अगले पांच दिन मौसम खराब रह सकता है। चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा में आज बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान घटेगा।

राजस्थान : बाड़मेर में तापमान 45.5 डिग्री, देश का सबसे गर्म

राजस्थान के बाड़मेर जिले में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह जिला सोमवार को भी देश का सबसे गर्म दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन में राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें : Weather 2 March 2024: भारी बारिश व बर्फबारी से बेहाल हिमाचल व कश्मीर, सैकड़ों सड़कें, पेयजल योजनाएं व ट्रांसफॉर्मर ठप