Pakistan Violates Ceasefire, (आज समाज), नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान सेना जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन (Ceasefire violations) कर रही है। सूत्रों के अनुसार ताजा घटनाएं कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के अलावा अखनूर सेक्टर से सोमवार रात को रिपोर्ट की गई हैं और भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पहलगाम : आतंकियों ने कर दी पहलगाम 26 लोगों की हत्या
सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि पाकिस्तान की ओर से कई स्थानों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई जिसका सेना ने प्रभावी और संयमित तरीके से जवाब दिया है। पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल को हमला किया था जिसमें गोली मारकर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम उल्लंघन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
अप्रैल में जाने कब-कब हुईं घटनाएं
- अप्रैल की शुरुआत कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट से हुई। इसके बाद नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी की गई।
- 22-23 अप्रैल: पहलगाम आतंकी हमले की रात, पुंछ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें आईं।
- 24-25 अप्रैल: कुपवाड़ा में रात के दौरान सीमा पार से गोलीबारी की खबरें आईं।
- 25-26 अप्रैल: नियंत्रण रेखा पर 34 अपुष्ट स्थानों पर गोलीबारी की खबरें आईं।
- 26-27 अप्रैल: कुपवाड़ा जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की दो घटनाएं दर्ज की गईं।
- 28 अप्रैल: सोमवार की रात, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा पर कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने लिए हैं सख्त निर्णय
भारत ने पहलगाम हमले के बाद, पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है और इसी के साथ कई कड़े निर्णय लिए हैं। इन फैसलों में महत्वपूर्ण सिंधु जल संधि को रद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा रद करना – जिसमें सार्क योजना के तहत जारी किए गए वीजा भी शामिल हैं – राजनयिक मिशनों का आकार छोटा करना, अटारी और आॅक्ट्रोई चौकियों पर अंतरराष्ट्रीय सीमा बिंदुओं को बंद करना और सीमा पर सेना की तैनाती को काफी मजबूत करना शामिल है।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से अपने हाथ में लिया मामला, शुरू की जांच