Delhi Weather Update : दिल्ली में फिर होगी बारिश, बढ़ेगी सर्दी

0
360
Delhi Weather Update : दिल्ली में फिर होगी बारिश, बढ़ेगी सर्दी
Delhi Weather Update : दिल्ली में फिर होगी बारिश, बढ़ेगी सर्दी

आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, दो दिन रहेगा इसका असर

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : शनिवार और रविवार को हल्की बारिश के बाद सोमवार को राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली। जिससे तापमान में वृद्धि हुई और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं रही शाम होते-होते ठंडी, बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज से पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से जहां पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है वहीं दिल्ली-एनसीआर सहित कई अन्य राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। यह बुधवार और गुरुवार को हो सकती है।

इस तरह रहेगा तापमान

इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश के साथ कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा, जोकि 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के चलते दृश्यता रही कम

सुबह पांच बजे से लेकर आठ बजे तक पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक दृश्यता 150 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर, लोदी रोड, व आया नगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही हवा में नमी का स्तर 67 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।