Kurukshetra News : लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को ओपी चौटाला से दूरी बनाना पड़ा भारी: अभय

0
81
लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को ओपी चौटाला से दूरी बनाना पड़ा भारी: अभय
लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को ओपी चौटाला से दूरी बनाना पड़ा भारी: अभय

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बर मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला नहीं विभिन्न पार्टियों को मिलाकर महागठबंधन की पहल की थी। नीतीश कुमार के कहने पर ओमप्रकाश चौटाला गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने पर राजी हुए थे लेकिन कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन से नए केवल नीतीश को बाहर कर दिया बल्कि ओम प्रकाश चौटाला को भी दूर किया और इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। ओम प्रकाश चौटाला वी नीतीश कुमार की सोच के अनुसार गठबंधन होता तो आज सरकार गठबंधन की ही होती। यह कहना है इनेलो नेता अभय चौटाला का। वे आज पिपली अनाज मंडी में इनेलो व बसपा गठबंधन के कार्यकतार्ओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय चौटाला ने कहा कि झूठे दावों के दम पर सत्ता में आई भाजपा को दूर करने के लिए ओम प्रकाश चौटाला ने सही सोच के साथ फैसला लिया था लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं की सोच का परिणाम रहा की आज हुए ही केंद्र में सत्ता से दूर रहें है। अभय चौटाला ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए इनेलो का बस प्रकार गठबंधन हुआ है और इस गठबंधन की सरकार बनी तो पूरे देश में बड़ा संदेश जाएगा। अगली बार आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेगी लेकिन इसके लिए दोनों पार्टी के कार्यकतार्ओं को की जान से कार्य करना होगा और पहले हरियाणा प्रदेश में सत्ता लानी होगी।