Haryana Weather Update: 8 व 9 फरवरी को हरियाणा में हो सकती है बारिश

0
79
Haryana Weather Update: 8 व 9 फरवरी को हरियाणा में हो सकती है बारिश
Haryana Weather Update: 8 व 9 फरवरी को हरियाणा में हो सकती है बारिश

तापमान में आएगी गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा में 8 व 9 फरवरी को बारिश होने की संभवाना जताई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होना लाजमी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 7 फरवरी को हरियाणा में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

आज प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, इसके अलावा अधिकतम तापमान 23.48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 8 और 9 फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। हालांकि यह सिर्फ अगले 2-3 दिनों तक ही बरकरार रहने वाला है, उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 4 अधिकारी किए सस्पेंड