मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 14 जिलों में आज बारिश को सकती है। इन जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना बताया गया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश हाने की संभावना जताई है उनमें भिवानी, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं।

इसके अलावा आज पानीपत, जींद, भिवानी, पलवल, सोनीपत और सिरसा के रानियां में धुंध छाई है। शीतलहर चल रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार 5 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है।

11 और 15 फरवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Today Breaking News : ट्रंप से मुलाकात के लिए अमेरिका पहुंचे इस्राइल के प्रधानमंत्री

ये भी पढ़ें : Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान को दो दिन शेष