Ludhiana News : युवाओं में पढ़ने की आदत को विकसित करना जरूरी : मुख्यमंत्री

0
38
युवाओं में पढ़ने की आदत को विकसित करना जरूरी : मुख्यमंत्री
युवाओं में पढ़ने की आदत को विकसित करना जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने 14 अत्याधुनिक ग्रामीण सार्वजनिक पुस्तकालयों को जनता को समर्पित किया

Ludhiana News (आज समाज) लुधियाना : मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ग्रामीण पुस्तकालय राज्य के विकास और खुशहाली के केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं में पढ़ने की आदत को विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने 14 अत्याधुनिक ग्रामीण पुस्तकालयों को जनता को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं के सशक्तिकरण और उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबरी का भागीदार बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये पुस्तकालय युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे वे यहां से पढ़कर बड़े अधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर और तकनीकी विशेषज्ञ बन सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पुस्तकालय वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल एनालॉग और अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों में समकालीन साहित्य और पाठ्यक्रम संबंधित विश्व स्तरीय पुस्तकें उपलब्ध होंगी, जो सीखने के लिए अनुकूल अनुभव प्रदान करेंगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पुस्तकालय ज्ञान और साहित्य का सच्चा भंडार हैं और यह हम सभी के लिए गर्व और संतोष की बात है कि इन अत्याधुनिक पुस्तकालयों में विभिन्न विषयों पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली पुस्तकें मौजूद हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करेंगी।