Punjab CM News : लड़कियों का राजनीति में आना जरूरी: मुख्यमंत्री

0
103
Punjab CM News : लड़कियों का राजनीति में आना जरूरी: मुख्यमंत्री
Punjab CM News : लड़कियों का राजनीति में आना जरूरी: मुख्यमंत्री

लुधियाना में लड़कियों के सरकारी कॉलेज के वार्षिक दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

Punjab CM News (आज समाज), लुधियाना : लुधियाना के सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स के वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, लेकिन राजनीति का क्षेत्र अभी भी इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को अब तक पुरुषों का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन अब समय आ गया है जब महिलाओं को इस क्षेत्र में भी अपनी काबिलियत साबित करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समानता वाले समाज की रचना और समाज व व्यवस्था के बड़े हित में इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है।

लोकतंत्र के सिद्धांतों को जमीनी स्तर पर लाना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र के सिद्धांतों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वोट के अधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए ताकि उनकी वोट विधानसभा और संसद में सही नेताओं को भेज सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पंजाब को देश का अग्रणी, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने में मदद मिलेगी।

आज लड़कियां हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक बहुत खुश होते हैं जब वे अपने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छूते देखते हैं। छात्राओं को उनके उज्ज्वल और खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि वे आने वाले दिनों में अपने लिए महत्वपूर्ण स्थान बनाएंगी। उन्होंने कहा कि यह लड़कियां खुशकिस्मत हैं कि उनके पास सुमन लता जैसी गतिशील प्रिंसिपल हैं, जो उनके करियर को अच्छे ढंग से तैयार कर सकते हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आठ महिला अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है और छह को सीनियर सुपरिडेंट आॅफ पुलिस नियुक्त किया है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि 18 महिला अधिकारियों को एडीसी नियुक्त किया गया है, जो किसी भी सरकार द्वारा इन प्रतिष्ठित पदों पर तैनात महिलाओं की सबसे अधिक संख्या है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 69 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : Punjab News : कांग्रेस ने पंजाब को हर तरह से कमजोर किया : चीमा