Karwa Chauth Special: करवा चौथ पर इन चीजों का खरीदना होता है शुभ

0
15
करवा चौथ पर इन चीजों का खरीदना होता है शुभ
Karwa Chauth Special: करवा चौथ पर इन चीजों का खरीदना होता है शुभ

सुहाग से जुड़ा सामान खरीदने पर वैवाहिक जीवन होता है सुखद
Karwa Chauth Special (आज समाज) अंबाला: अपने पति की लंबी आयु की कामना ने के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती है। कल मनाए जाने वाले करवा चौथ के त्योंहार के लिए महिलाएं तैयारियों में जुटी है। बाजारों में दुकानों पर खरीदारी करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाओं का जमावड़ा देखने को मिलता है। करवा चौथ के त्योंहार का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व। अनादि काल से चले आ रहे इस त्योंहार को लेकर महिलाएं काफी दिन पहले तैयारी शुरू कर देती। नए कपड़े, आभूषण व श्रृंगार के सामान की महिलाएं जी भर के खरीददारी करती है।

महिलाएं 16 श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना करती है। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद देर शाम को चंद्रमा के निकलने पर पूजा कर अपने पति के हाथ से पानी की एक घंूट पीकर महिलाएं उपवास खोलती है। इस लेख में हम आपको यहीं बता रहे है कि करवा चौथ पर आपके लिए क्या-क्या खरीदना जरूरी होता है।

करवाचौथ पर क्या खरीदें

करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सुहाग से जुड़ा सामान खरीदती हैं, तो उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन लाल साड़ी या चूड़ी, बिंदी, आलता आदि खरीदा शुभ होता है। समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक होती। सोने-चांदी के आभूषण भी करवा चौथ पर खरीदना शुभ माना गया है। करवा चौथ की पूजा सामग्री आप आज खरीदती हैं, तो ये बहुत शुभ होगा। इस दिन आप करवा, दीया, कपूर, रोली, चावल, चंदन, मिठाई, और फूल जैसी सामग्रियों की शॉपिंग कर सकती हैं। करवा चौथ की पूजा में छलनी का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसी के माध्यम से महिलाएं चांद और पति को देखती हैं। ऐसे में आप इसे आज खरीदती हैं, तो ये आपकी शादी-शुदा जिंदगी के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth Vrat: सुहागिनों का पर्व करवा चौथ कल, जानें क्या है शुभमुहुर्त