Internet closed in many districts of UP: यूपी के कई जिलों में इंटरनेट बंद

0
212

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध लगातार हो रहा है। यूपी में सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पुलिस ने 327 एफआइआर दर्ज की है। यूपी के दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यूपी में 124 लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार एक बार फिर से जुमे की नजाम को देखते हुए यूपी के कई जिले में इनटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित हो गर्इं हैं। इसके पहले भी पूरे जिले की इंटरनेट सेवाएं बाधित की गईं थीं। जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में अफवाह न फैलाई जा सके। इसी क्रम में आज एक बार फिर जिले की इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी गयी हैं। यह सेवाएं कल शाम तक बंद रहने की बात कही जा रही है। आज शाम से कल शाम 6 बजे तक कई स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी। बंदशामली, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, बिजनौर, सहारनपुर, संभल, मुजफ्फरनगर जिलों में कल इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।