International Women Day-2025, (आज समाज), गांधीनगर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले में एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। इस अवसर पर पीएम की सुरक्षा के लिए केवल महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। ऐसा देश में पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री को महिला सिक्योरिटी कवर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : PM Modi ने ‘बारबाडोस की स्वतंत्रता के मानद आदेश’ से सम्मानित करने के लिए बारबाडोस का आभार जताया

आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल महिला सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री नवसारी के वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को असज संबोधित करेंगे। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा है कि भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था केवल महिला पुलिसकर्मी ही संभालेंगी। उन्होंने बताया कि वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर पीएम के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक महिला सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा कवच रहेगा।

यह भी पढ़ें : PM Modi News: प्रधानमंत्री का घाम तापो पर्यटन को बढ़ावा, उत्तराखंड की बदलेगा किस्मत

आईपीएस अधिकारी और कांस्टेबल होंगी शामिल

हर्ष संघवी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों में आईपीएस अधिकारी और कांस्टेबल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 2,100 से अधिक कांस्टेबल, 187 उपनिरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच एसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त डीजीपी रैंक के अधिकारी सहित सभी महिला पुलिसकर्मियों को पीएम की सुरक्षा में लगाया गया है।

दुनिया को जाएगा एक मजबूत संदेश

गृह रज्य मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी और गृह सचिव निपुण तोरावने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी। उन्होंने कहा कि यह महिला दिवस पर दुनिया को एक मजबूत संदेश देगा और यह भी बताएगा कि गुजरात को एक सुरक्षित राज्य बनाने में महिलाएं कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के दौरे पर थे। वह शाम को गुजरात पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री ने ‘नारी शक्ति’ को की श्रद्धांजलि अर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘नारी शक्ति’ को श्रद्धांजलि अर्पित की और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके तहत उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं को सौंपे, ताकि उन्हें अपनी यात्रा साझा करने का एक मंच मिल सके।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी महिला दिवस पर सभी को बधाई

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने ट्वीट किया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई! आज हम महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाते हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तीकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियाँ कांच की छतें तोड़ रही हैं और सीमाओं को आगे बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें : PM Modi Silvassa Visit: प्रधानमंत्री ने दादरा-नगर हवेली को दी 2,587 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात