International Girl Child Day Mahendragarh : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाने की ली शपथ

0
209
बेटी बचाने की शपथ लेते नागरिक।
बेटी बचाने की शपथ लेते नागरिक।

Aaj Samaj (आज समाज), International Girl Child Day Mahendragarh , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा स्कूल कॉलेज व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेटियों को बचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिक्षा व खेल के क्षेत्र में समाज व राष्ट्र का नाम रोशन कर रही लड़कियां : डॉ. रमेश चंद्र आर्य

यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज नागरिक अस्पताल नारनौल में बेटियों को बचाने व सुरक्षा प्रदान करने बारे संकल्प पर शपथ भी दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि लिंगानुपात को सुधारने के लिए लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच रखना जरूरी है। अब लड़कियां शिक्षा व खेल के क्षेत्र में समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करती है।

उन्होंने बताया कि गांव या शहर में कोई भी व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच जैसी गतिविधियों में लिप्त रहता है तो उसकी सूचना नजदीक सरकारी अस्पताल या कार्यालय सिविल सर्जन में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। सरकार की तरफ उस व्यक्ति को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपए भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े  : International Girl Child Day : गांव बुचोली के उप स्वास्थ्य में मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

यह भी पढ़े  : Air Force Day : शौर्य और पराक्रम की मिसाल है भारतीय वायुसेना : डॉ. चौहान

Connect With Us: Twitter Facebook