निजी पोस्ट, फोटो कैरोसेल और रील्स पर नोट्स जोड़ सकते थे यूजर्स
Instagram (आज समाज) नई दिल्ली: इंस्टाग्राम ने कंटेंट नोट्स फीचर को बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स के ज्यादा इस्तेमाल न करने के कारण इस फीचर को बंद किया गया है। यह फीचर एक साल पहले ही पेश किया था। नोट्स को यूजर इंगेजमेंट को अधिक मजेदार और सामाजिक बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया था, लेकिन कोई इसे इस्तेमाल ही नहीं कर रहा था, जिसके बाद कंपनी ने इस खत्म करने का फैसला लिया है।
अपलोडर द्वारा फॉलो किए गए लोगों को ही सीमित समय के लिए दिखाई देते नोट्स
कंटेंट नोट्स के जरिए यूजर्स निजी पोस्ट, फोटो कैरोसेल और रील्स पर नोट्स जोड़ सकते थे। ये नोट्स केवल अपलोडर द्वारा फॉलो किए गए लोगों को ही सीमित समय के लिए दिखाई देते थे, हालांकि इंस्टाग्राम प्रमुख के अनुसार इस फीचर को बहुत कम लोगों ने अपनाया, जिसके कारण इसे अब बंद किया जा रहा है।