Innerwheel Club Panipat Midtown ने मनाया 26 वां वार्षिक पद ग्रहण समारोह 

0
257
Innerwheel Club Panipat Midtown
Innerwheel Club Panipat Midtown
Aaj Samaj (आज समाज),Innerwheel Club Panipat Midtown, पानीपत : इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने शनिवार को असंध रोड स्थिति पिरामिड में 26 वां वार्षिक पद ग्रहण समारोह मनाया। क्लब संपादिका स्वाति गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब की शुरुआत 26 वर्ष पहले चार्टर प्रधान कंचन सागर ने बारह सदस्याओं के साथ की थी और आज क्लब में 60 से अधिक सदस्य हैं, जो समाज के कल्याण और महिला उत्थान के लिए काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिमला से विशेष रूप से पहुंची सीमा कपूर थीं, जो डिस्ट्रिक्ट 308 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन हैं। मेयर अवनीत कौर, विधायक पत्नी नीरू विज और प्रवीण सिंदवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। सदस्याओं का स्वागत तिलक और फ्रेंडशिप बैंड (दोस्ती की थीम का जश्न मनाते हुए) के साथ किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित करते हुए इनरव्हील प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान का आशीर्वाद लेकर हुई और नन्हीं सिया मल्होत्रा ने शानदार नृत्य किया।

सेवा कार्यों और डिस्ट्रिक्ट से मिले पुरस्कारों की जानकारी दी

वर्ष 2022-2023 की अध्यक्षा प्रियंका दुआ ने अपने कार्यकाल में होने वाले सेवा कार्यों और डिस्ट्रिक्ट से मिले पुरस्कारों की जानकारी दी। तत्पश्चात प्रियंका दुआ ने वर्ष 2023-2024 की अध्यक्षा नीतू छाबड़ा को कॉलर पहनाया। अध्यक्ष नीतू छाबड़ा ने क्लब का आभार प्रकट करते हुए नई टीम का परिचय दिया। नई टीम को लैपल पिन लगा कर उत्तरदायित्व सौंपा गया और नए सदस्यों को लैपल पिन लगा कर स्वागत करते हुए उपहार दिए गए। वर्ष 2023-2024 में, उपाध्यक्षा मुक्ता नागपाल, सचिव डॉ.अनु कालरा, निवर्तमान प्रधान प्रियंका दुआ, संयुक्त सचिव पूजा मलिक, कोषाध्यक्षा रूपाली चोपड़ा, आई.एस.ओ मंजरी गोयल और संपादिका स्वाति गोयल को टीम में मुख्य पद से सुशोभित किया गया। मुख्य सलाहकार में कंचन सागर, सीमा बब्बर और मंजरी चड्ढा को लिया गया है।

प्रधान कंचन सागर राज माता के क्राउन और सैशे से सम्मानित किया

मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सीमा कपूर ने अद्भुत रूप से क्लब की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील के सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं जो सब के लिए बड़े गौरव की बात है और नीरू विज जी, अवनीत कौर जी और प्रवीण सिदवानी जी ने भी टीम के प्रयासों और आतिथ्य के लिए क्लब  का हौसला बढ़ाया। चार्टर प्रधान कंचन सागर को उनके अद्भुत कार्यकाल के लिए और समाज के प्रति उनके समर्पण भाव के लिए राज माता के क्राउन और सैशे से सम्मानित किया गया। सीमा बब्बर को क्लब में उनकी 26 साल की सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

जुलाई महीने के लिए समाचार पत्रिका का विमोचन

टीम के सदस्यों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य प्रदर्शन के साथ इंस्टालेशन कार्यक्रम समाप्त हुआ। पीडीसी और ज़ोनल कॉउंसलर सीमा चोपड़ा, पी डी सी डॉ. गीता गुप्ता, पीडीसी नीरू गुगलानी और पीडीसी माला अवस्थी ने भी नई टीम को आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष नीतू छाबड़ा ने मंत्रमुग्ध भाषण दिया और आगामी परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। 4 पंखे एक जरूरतमंद सरकारी स्कूल को दान किये गये। संपादक स्वाति गोयल द्वारा जुलाई महीने के लिए समाचार पत्रिका का विमोचन करवाया गया। लक्की ड्रा निकाल कर विजेताओं को उपहार दिए गए और सभी पीडीसी को प्यार से उपहार भेंट किए गए।
लंच बुफे के साथ कार्यक्रम का समापन
क्लब ने सभी मीडिया कर्मियों को उनके संपूर्ण समर्थन और समय पर प्रतिक्रिया और मदद के लिए धन्यवाद दिया। पूरे आयोजन के लिए, दीप्ति जैन प्रोजेक्ट चेयरमैन थीं और मुक्ता नागपाल मास्टर ऑफ़ सेरेमनी थीं।इंस्टालेशन के बाद, कार्यक्रम मज़ेदार गेम और नृत्य प्रदर्शन के साथ पार्टी मोड में बदल गया। सदस्य मोनिका बठला, दिव्या, साधिका, पूजा, रुचि बजाज, अनिता बत्रा, लक्ष्य, अंबिका, मनीषा, सुगंधा, उर्वशी, वंदना, ज्योति, बबीता, अनिता बत्तरा, मंजरी चड्ढा, डा.कुंजल प्रतिष्ठा, मीनू, मोनिका, सुधा गोयल, ज्योति रहेजा आदि कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। लंच बुफे के साथ कार्यक्रम का सुखद समापन हुआ।