Innerwheel Club Panipat Midtown ने की जरूरतमंद की मदद 

0
193
Innerwheel Club Panipat Midtown
Innerwheel Club Panipat Midtown
Aaj Samaj (आज समाज),Innerwheel Club Panipat Midtown,पानीपत :  इंसानियत एक अच्छे इंसान को खूबसूरत बनाती है। हमारे अच्छे काम और बुरे कामों का होगा अंत, इंसानियत की पहचान इसे ज़रूर बताती है। जो लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहतें हैं, वे होते हैं अच्छे इंसान। इंसानियत को जीने का सही तरीका है – दूसरों की मदद करना और प्यार बांटना। इसे दिल से अपनाते हुए इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन हमेशा गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करता है। हाल ही में क्लब की चार्टर अध्यक्षा कंचन सागर को किसी किशोर बच्चे का फोन आया। उसका पैर सन् 2020 में बुरी तरह घायल हो गया था। एक ट्रक से उसका एक्सीडेंट हुआ था और उससे उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। साथ ही युरिन की समस्या भी हो गई थी। उस के परिजनों ने बहुत इलाज कराया। उस बच्चे के पैर में स्टील की रॉड डाली गई है, परन्तु पैर ठीक नहीं हो पाया।

दो घंटे में 16601 रुपए एकत्र करने में सफल हो गई

हालत ये हैं कि पैर में पस हो गई हैं और पैर गल गया हैं। परिवार की हालत अच्छी नहीं हैं। पिताजी भी बीमार रहते हैं, कमाने वाला कोई नहीं हैं। जमापूंजी भी ख़त्म हो गई हैं और इलाज अभी भी बाकी है। उन्हें तो जितनी नगद मदद मिल सके,कम है। बच्चे के शरीर में यूरिन के लिए अलग से जगह बनाई गई है। दसवीं का छात्र था यह। अब पढ़ाई भी रुकी हुई है। उस का भविष्य अंधकारमय हो गया है। यह जानकारी हुए संपादक स्वाति गोयल ने बताया कि कंचन सागर ने कल्ब के व्हट्सएप समूह में अपील की और दो घंटे में 16601 रुपए एकत्र करने में सफल हो गईं। अध्यक्ष नीतू छाबड़ा, चार्टर अध्यक्ष कंचन सागर, सरोज आहुजा, सुगन्धा गर्ग सहित टीम के सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से मरीज़ से मुलाकात की और जब उस बच्चे के हालात मालूम हुए तो उसे अपनीं ओर से दो हज़ार और जोड़ कर कुल 18 हजार 601 रुपए दिए और सभी सदस्याओं ने उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना की।