Innerwheel Club Panipat Midtown की सदस्याओं ने बायो एंजाइम के बारे में जाना

0
257
Innerwheel Club Panipat Midtown
Innerwheel Club Panipat Midtown
Aaj Samaj (आज समाज),Innerwheel Club Panipat Midtown,पानीपत: इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन पिछले 26 वर्षों से समाज हित में सेवाकार्य कर रहा है। इस क्लब की महिलाएं हमेशा समाज के उत्थान के लिए रचनात्मक तरीके सोचती रहतीं हैं। यह जानकारी देते हुए क्लब सम्पादिका स्वाति गोयल ने बताया कि प्रधान नीतू छाबड़ा ने बायो एंजाइम क्या है, इस पर सब को जानकारी दी। उन्होंने यूट्यूब पर बायो एनज़ाइम्स को प्रैक्टिकल रूप में कर के दिखानी वाली नीलम मेहता को विशेष रूप से आमन्त्रित किया और दिखाया कि यह प्रक्रिया कैसे होती है। नीलम मेहता ने बताया कि जैव-एंजाइम कार्बनिक घोल है, यह ऐसा सफाई समाधान है जो खट्टे फलों के छिलके, गुड़ और पानी के किण्वन से उत्पन्न होते हैं। कार्बनिक घोल में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो अपशिष्ट, दाग और मिट्टी को पचाने के लिए एंजाइम पैदा करते हैं।

ये प्राकृतिक सफाई एजेंट

ये प्राकृतिक सफाई एजेंट हैं जो किफायती, सुरक्षित, उपयोग में आसान और प्रदूषण मुक्त हैं। बर्तनों और फर्श की सफाई के लिए इसकी अत्यधिक अनुशंसा की जाती है। इनका उपयोग प्राकृतिक मच्छर निरोधक और पौधों के लिए प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है। सभी महिलाओं को बायोएंजाइम के बारे में जानकारी दी गई। नीतू छाबड़ा ने सभी सदस्याओं को अपना खुद का एंजाइम बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इन्नरव्हील कल्ब पानीपत मिडटाऊन की ओर से पूर्व प्रधान मंजरी गोयल ने कंचन सागर और नीलम मेहता का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर, मोनिका बठला, माधवी वर्मा, सुनीता गुलाटी, ज्योति रहेजा, रूपाली चोपड़ा, पूर्व प्रधान सांझी सागर, पूर्व प्रधान मंजरी गोयल, नईं सदस्या मोनिका बेदी, रवि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।