INLD Parivartan Padyatra : परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार कार्यक्रम से हरियाणा की जनता में बदलाव की लहर : सुनैना चौटाला

0
251
INLD Parivartan Padyatra
INLD Parivartan Padyatra

Aaj Samaj (आज समाज),INLD Parivartan Padyatra, पानीपत : इनेलो जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रणबीर देशवाल के निवास पर इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला का स्वागत किया गया। सुनैना चौटाला ने मौजूद महिलाओं की समस्याओं को सुना और मौजूदा सरकार की महिला विरोधी नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार कार्यक्रम से हरियाणा की जनता में बदलाव की लहर रही है जनता मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। आज किसान मजदूर महिला व्यापारी यहां तक कि कर्मचारियों को भी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर धरने देने पड़ रहे हैं।

 

आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी

आप लोग हरियाणा में बदलाव चाहते हैं और इनेलो की सरकार को राज्य में देखना चाहते हैं। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला एवं चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। जनता को राहत मिलेगी। वहीं रणबीर देशवाल ने पानीपत जिला में परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार के दौरान चौधरी अभय सिंह चौटाला को मिले समर्थन पर जिला भर के कार्यकर्ताओं एवं लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता में इनेलो का जनाधार बड़ा है। परिवर्तन पदयात्रा के दौरान लोगों ने खुलकर चौधरी अभय सिंह चौटाला को अपनी समस्याएं बताई। अभय सिंह चौटाला ने सत्ता में आने पर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।