Haryana Assembly Session: हरी पगड़ी पहनकर विधानसभा पहुंचे इनेलो विधायक

0
6
हरी पगड़ी पहनकर विधानसभा पहुंचे इनेलो विधायक
Haryana Assembly Session: हरी पगड़ी पहनकर विधानसभा पहुंचे इनेलो विधायक

विनेश फोगाट ने शपथ लेने के बाद लगाया जय खिलाड़ी का नारा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में आज सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई जा रही है। विधानसभा की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्राटेम स्पीकर रघुबीर कादियान को शपथ दिलवाई। उसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने एक-एक करके विधायकों को शपथ दिलवाने की कार्यवाही आगे बढ़ाई। सबसे पहले सीएम नायब सैनी को विधायक पद की शपथ दिलवाई गई। उसके बाद क्रमानुसार सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मंत्रियों के शपथ लेने पर महिला विधायकों ने विधायक पद की शपथ ली। कालका से चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंची शक्ति रानी शर्मा ने भी विधायद पद की शपथ ली। वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व करनाल के दो विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली। इनके अलाव नारनौल से विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी संस्कृत में ही शपथ ली।

मंत्री श्रुति चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली। वहीं पिहोवा से कांग्रेस विधायक मंदीप चट्ठा ने भी अंग्रेजी में शपथ ली। नूंह से विधायक आफताब अहमद ने भी अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। वहीं इनेलो के विधायक आदित्य और अर्जुन हरी पगड़ी पहनकर विधानसभा शपथ लेने पहुंचे। रानियां से अर्जुन चौटाला और डबवाली से आदित्य देवीलाल विधायक बने हैं। अर्जुन चौटाला ने भी अंग्रेजी में शपथ ली।

यह भी पढ़ें : अबकी बार 13 महिलाएं पहुंची विधानसभा