PALWAL NEW : महंगाई : रसोई से गायब हुई कई सब्जियों,टमाटर लाल तो मिर्च का ​बिगड़ा स्वाद

0
140
 पलवल न्यूज (आज समाज)भगतसिंह तेवतिया : सब्जियों के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। एक बार फिर से बढ़े सब्जियों के भाव ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। वही दुकानदार की माने तो गर्मियों व बरसात के सीजन में सब्जियों के दाम बढ़ना आम बात है। इस भीषण गर्मी में लगातार बढ़ते सब्जियों के दामों ने लोगों के पसीने छुटा रखे हैं। हालांकि कुछ सब्जियों के भावो में गिरावट आई है। लेकिन टमाटर के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं।
एक सप्ताह पहले जो
टमाटर ₹80 किलो बिक रहा था, वह अब ₹120 किलो हो गया है। लोगों की माने तो लगातार आसमान छू रहे सब्जियों के भावों ने उनके घरों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। सब्जियों के भाव बढ़ने से पहले वह जो सब्जी 1 किलो खरीदते थे। अब मजबूरन उन्हें आधा किलो या 250 ग्राम ही खरीदनी पड़ रही है। वही दुकानदार राजू की माने तो गर्मियों के सीजन में सब्जियों के दामो में बढ़ोतरी होना आम बात है। सब्जियों के दाम से बढ़ने से अब ग्राहक कम सब्जियां खरीद रहे है। पहले ग्राहक जो सब्जी एक किलो खरीदता था।
वह अब उसी सब्जी को आधा किलो या 250 ग्राम ही खरीद रहा है। कुछ सब्जियों के भावों में गिरावट भी आई है। लेकिन टमाटर और गोभी के भावों में बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह पहले गोभी और टमाटर ₹80 किलो बिक रहा था, जो कि अब ₹120 किलो बिक रहा है। वही आलू और शिमला मिर्च के दामो में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले शिमला मिर्च ₹60 किलो बिक रही थी अब ₹120 किलो बिक रही है और आलू पहले ₹10 किलो बिक रहा था। जो कि अब ₹50 किलो बिक रहा है।