Indri News: कश्यप समाज ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी का किया बहिष्कार

0
105
कश्यप समाज ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी का किया बहिष्कार
कश्यप समाज ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी का किया बहिष्कार

Haryana Vidhansabha Chunav 2024,(आज समाज), इंद्री: कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव कश्यप समाज को एक भी टिकट नहीं दी जिसके चलते कश्यप समाज में कांग्रेस पार्टी के प्रति रोष पनप रहा है । हरियाणा का कश्यप समाज को कांग्रेस पार्टी से काफी उम्मीद थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कश्यप समाज को टिकट न देकर समाज का अपमान करने का काम किया।

कांग्रेस पार्टी के प्रति कश्यप समाज में रोष पनप रहा है: समय सिंह कश्यप

कश्यप समाज के लोगो ने प्रदेश भर में हो रहे विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का भविष्कार करने का ऐलान कर दिया है। और कश्यप समाज के लोग कांग्रेस पार्टी को पुरे प्रदेश में हराने का काम करेंगे और भाजपा के पक्ष में वोट डालेंगे। शानिवार को गांव जटपुरा ,धौलगढ़ , दयाल पुर व उचाना आदि दर्जनों गांव में भाजपा प्रत्यासी रामकुमार के पक्ष में प्रचार के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह कश्यप ने बताया की कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरे हरियाणा के कश्यप समाज में रोष पनप रहा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने सभी पार्टियों से उनके नेताओं को टिकट देने की मांग की थी। जिसमें भाजपा ने समाज के एक नेता को टिकट दी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे हरियाणा में कश्यप समाज के एक भी नेता को टिकट नहीं दी है।जिसकी वजह से कश्यप समाज कांग्रेस पार्टी का बायकॉट करता है। और पूरे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का विरोध करेगा।

कश्यप समाज के किसी भी नेता को नहीं दी टिकट

उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घरौंडा में एक रैली में कहा था कि 2014 से उनसे गलती हो गई थी। कि कश्यप समाज को उन्होंने टिकट नहीं दिया था। लेकिन अब की बार ऐसी गलती नहीं होगी। वह कश्यप समाज का ख्याल रखेंगे। लेकिन अब की बार भी उन्होंने कश्यप समाज की अनदेखी की है। और उनके समाज के किसी भी नेता को टिकट नहीं दी है। जिसकी वजह से पूरे समाज में रोष पनप रहा है और वह कांग्रेस पार्टी का विरोध करेंगे।

इस अवसर पर काफी संख्या में कश्यप के लोगो मौजूद रहे

इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के चैयरमैन रामकुमार कश्यप ,दरयाव सिंह उपाध्यक्ष ,महा सिंह कश्यप जिलाध्यक्ष ,बीरभान आर्य महामंत्री ,रणधीर सुलखनी कश्यप उपाध्यक्ष ,कर्मबीर कश्यप युवाध्यक्ष ,जगदीश कश्यप , संजय कश्यप व् रविंदर कश्यप आदि काफी संख्या में कश्यप के लोगो मौजूद रहे।