India Growth Rate : इस साल कम रहेगी भारत की विकास दर : वर्ल्ड बैंक

0
138
India Growth Rate : इस साल कम रहेगी भारत की विकास दर : वर्ल्ड बैंक
India Growth Rate : इस साल कम रहेगी भारत की विकास दर : वर्ल्ड बैंक

पांच साल में इस बार सबसे कम रहेगी विकास दर, इस साल 6.3% की दर से बढ़ेगी भारत की इकॉनोमी

India Growth Rate (आज समाज), बिजनेस डेस्क : ताजा आंकड़े जारी करते हुए वर्ल्ड बैंक ने भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत इस साल 6.3% की विकास दर्ज हासिल करेगा। जबकि पहले यह अनुमान 6.7 प्रतिशत था। वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट भारत के लिए निराशाजनक है। क्योंकि 2020 के कोरोना काल के बाद 2021 से भारत की अर्थव्यवस्था हर साल इससे ज्यादा तेजी से आगे बढ़ी है।

2020 से इस तरह रही भारत की विकास दर

2020 में कोरोना की पाबंदियों के बाद भारत की विकास दर 5.8 प्रतिशत रही थी। वहीं 2021 में कोरोना पाबंधियां हटने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था 9.7 की दर से आगे बढ़ी। 2022 में भारत ने 7 प्रतिशत तो 2023 में 8.2 प्रतिशत ग्रोथ रेट हासिल की थी। इतना ही नहीं बीते वर्ष भी भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ी थी।

साल में दो बार जारी होती है विकास रिपोर्ट

विश्व बैंक ने साल में दो बार जारी की जाने वाली अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि निराशाजनक रही। इस दौरान निजी निवेश में धीमी वृद्धि हुई और सार्वजनिक पूंजीगत व्यय सरकारी लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सके। टैक्सिंग टाइम्स के दक्षिण एशिया वृद्धि दर अपडेट में कहा गया है कि भारत में, विकास दर वित्त वर्ष 2024-25 के 6.5 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

ऐसा मौद्रिक सहजता और विनियामक सरलीकरण से निजी निवेश को होने वाले लाभ के वैश्विक आर्थिक कमजोरी और नीतिगत अनिश्चितता से प्रभावित की आशंका के कारण किया गया है। इससे पहले, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान को जनवरी के 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया था।

ये भी पढ़ें : Gold Price Today : रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद लुढ़का सोना