सेंसेक्स करीब तीन हजार जबकि निफ्टी 950 अंक नीचे कर रहा कारोबार

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : जैसा की पहले ही अंदेशा था इस सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ हुई। अमेरिकी टैरिफ नीति की घोषणा के बाद से ही भारतीय शेयर बाजार लगातार गिरावट में बिजनेस कर रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार आज सुबह जब खुला तो वह लाल निशान पर था।

इसके बाद ऐसा भूकंप आया कि देखते ही देखते सेंसेक्स करीब चार हजार अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद शेयर बाजार ने थोड़ी रिकवरी की और सुबह 11 बजे सेंसेक्स 2824 अंक की गिरावट के साथ 72540 पर बिजनेस कर रहा था यह गिरावट 3.75 प्रतिशत के करीब है। इसके साथ ही निफ्टी भी 900 अंक नीचे चल रहा था जोकि निफ्टी का कुल 3.92 प्रतिशत बनता है।

एक समय चार हजार तक गिर गया सेंसेक्स

इससे पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी पस्त हो गए। सेंसेक्स 3,939.68 अंक गिरकर 71,425.01 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 1,160.8 अंक गिरकर 21,743.65 अंक पर आ गया। ऐसे ही शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 85.74 डॉलर पर आ गया।

सभी शेयर लाल निशान पर कर रहे काम

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एलएंडटी में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे ही एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा टूटा। आईटी, आॅयल एंड गैस और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। है। आॅटो, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स 5% से ज्यादा नीचे हैं।

सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में छह फीसदी, दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.50 फीसदी और चीन का शंघाई इंडेक्स में 6.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10 फीसदी लुढ़क कर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजार में भी हाहाकार

बाजार में मची हाहाकार से अमेरिका भी अछूता नहीं है। दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में बिकवाली शुक्रवार को और भी अधिक भयावह स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के खतरे चीन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बाद डॉव में 2,231 अंक या 5.5% की गिरावट आई थी। व्यापक एसएंडपी 500 में 5.97% की गिरावट आई थी। तकनीक-प्रधान नैस्डैक कंपोजिट में में भी 5.82% की गिरावट दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें : Business News Update : टैरिफ नीति को लेकर ब्रिटेन पीएम आज करेंगे अहम घोषणा

ये भी पढ़ें : Export Policy of India : भारत के पास निर्यात में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर : सर्वे