Ambala News : अंबाला में इंडियन आयल के कैंटर ने महिला कर्मचारी को कुचला

0
133
अंबाला में इंडियन आयल के कैंटर ने महिला कर्मचारी को कुचला
अंबाला में इंडियन आयल के कैंटर ने महिला कर्मचारी को कुचला

Ambala News (आज समाज) अंबाला: हरियाणा के अंबाला कैंट में इंडियन आयल पेट्रोलियम के टैंकर ने साइकिल सवार महिला को कुचल दिया। हादसा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि टैंकर का पहिया महिला के पेट के ऊपर से गुजर गया। मृतक महिला की शिनाख्त कैंट के 12 क्रॉस रोड निवासी सलोचना के रूप में हुई है। सलोचना कैंटोनमेंट बोर्ड की सफाई कर्मचारी थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो टैंकर रूका। पुलिस को बुलाने के बाद लोगों ने टैंकर चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी सलोचना सुबह घर से काम के लिए निकली थी। वह रोजाना साइकिल पर ही जाती थी। उसे घर से निकले 10 मिनट ही हुए थे कि टैंकर के चपेट में लेने की सूचना आई थी।