Amritsar News : अमृतसर पहुंची भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत

0
53
अमृतसर पहुंची भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत
अमृतसर पहुंची भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत

 कैबिनेट मंत्री पहुंचे स्वागत करने

Amritsar News (आज समाज), अमृतसर : पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रविवार सुबह अमृतसर पहुंचे। यहां पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से कई कैबिनेट मंत्री टीम का स्वागत करने के लिए पहुंचे। यहां अमृतसर एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीम के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह, हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत सिंह मौजूद रहे।

इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और उनके चाहने वालों का भी हुजूम उमड़ा रहा। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में हॉकी प्रेमी सुबह से ही एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। चहेतों ने खिलाड़ियों को अपनी पलकों पर बिठाया। फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब से

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद सभी हॉकी खिलाड़ी, उनके परिवारों के सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी और कैबिनेट मंत्री श्री हरमंदिर साहिब में शुकराना करने व माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं।