Punjab News : अपने स्वर्णिम दौर में लौटी रही भारतीय हॉकी : मान

0
38
Punjab News : अपने स्वर्णिम दौर में लौटी रही भारतीय हॉकी : मान
Punjab News : अपने स्वर्णिम दौर में लौटी रही भारतीय हॉकी : मान

कहा, देश के लिए प्रदेश के खिलाड़ी कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी यह दिल की इच्छा है कि प्रदेश के नौजवान अपने देश के लिए सर्वोत्तम प्रदर्शन करें और खेलों में प्रदेश की पुरानी शान बहाल करें।

मान ने कहा कि हमारे देश की हॉकी दोबारा से अपने पुराने दौर में लौट रही है ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद अब टीम ने एशियन चैंपियनशिप में जीत हासिल की है। सीएम ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी खेड़ा वतन पंजाब दियां में पूरी मेहनत दिखा रहे हैं। जिसके बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं।

भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चीन को उसके घरेलू मैदान पर हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को 1-0 से मात दी।

उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व के पल हैं क्योंकि भारत ने पांचवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी प्रशंसा के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने टीम के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में विजेता रही और सभी सात मैच जीते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह और भी खुशी की बात है कि भारतीय टीम में पंजाब के सात खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टूनार्मेंट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी पंजाब के युवा हैं। हरमनप्रीत सिंह को टूनार्मेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें : Punjab News : युवाओं को हुनरमंद बनाना समय की जरूरत : अमन अरोड़ा

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना मेरा लक्ष्य : सीएम