Indian Fishermen: पाकिस्तान की मलीर जेल में कैद 22 भारतीय मछुआरे रिहा

0
78
Indian Fishermen
Indian Fishermen: पाकिस्तान की मलीर जेल में कैद 22 भारतीय मछुआरे रिहा
  • आज वतन लौट सकते हैं मछुआरे 

Pakistan Releases Indian Fishermen, (आज समाज), इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मलीर जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। रिपोर्ट्स में मलीर जेल अधीक्षक अरशद शाह के हवाले से यह जानकारी दी गई है। मलीर जेल कराची में है और रिपोर्ट्स के मुताबिक सजा कंपलीट होने के बाद शुक्रवार को 22 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया।

ये भी पढ़ें : Fishermen Missing गुजरात में बड़ा हादसा तूफान की वजह से कई नावें डूबी और 8 से 10 मछुआरे लापता

लाहौर से अपने वतन लौटेंगे मछुआरे

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक आज सभी 22 मछुआरों को भारत के हवाले किया जा सकता है। वह लाहौर से अपने वतन लौटेंगे। सूत्रों के अनुसार एधी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल एधी ने मछुआरों को लाहौर पहुंचाने इंतजाम किया है। एधी फाउंडेशन मछुआरों की यात्रा पर होने वाला खर्च वहन करेगा। इसके साथ ही वह उन्हें उपहार और नकद राशि प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें : Sri Lankan Navy ने भारतीय मछुआरों पर की गोलीबारी, 5 घायल, 2 गंभीर, भारत सख्त

मछुआरों के प्रति अपनाया जाए दयालु दृष्टिकोण

फैसल ने दोनों सरकारों से अपील की है कि मछुआरों के प्रति दयालु दृष्टिकोण अख्तियार किया जाए, क्योंकि वे अनजाने में समुद्री सीमा पार कर गए थे। फैसल ने बताया कि एधी फाउंडेशन ने अरसे तक जेल में रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों की पीड़ा को भी संबंधित विभागों के समक्ष रखा। इसके साथ ही मछुआरों की सजा पूरी होने पर उन्हें तुरंत रिहा करने व वापस अपने वतन भेजने का भी आग्रह किया।

वाघा बॉर्डर से भेजे जाते हैं मछुआरे

गौरतलब है कि पाकिस्तानी के अधिकारी वाघा बॉर्डर के जरिये भारत के मछुआरों को वापस भेजते हैं। बॉर्डर पर भारत के अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करके उनकी वतन वापसी का प्रबंध करवाते हैं। बता दें कि दोनों देश अनजाने में समुद्री सीमाओं को पार करने वाले मछुआरों को नियमित तौर पर गिरफ्तार करते हैं।

पाक जेलों में बंद हैं भारत के 266 कैदी

दोनों देशों ने पिछले महीने एक जनवरी को एक-दूसरे के कैदियों की सूची आपस में शेयर की थी। इसके अनुसार- पाकिस्तान की जेलों में भारत के 266 कैदी बंद हैं, जिनमें 49 नागरिक कैदी व 217 मछुआरे शामिल थे। वहीं, भारतीय जेलों में 462 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं, जिनमें 381 नागरिक कैदी व 81 मछुआरे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : UP Jails: 90 हजार कैदियों को भी दिया गया महाकुंभ के जल से स्नान करने का मौका