Haryana News: विलुप्त होती जा रही भारतीय संस्कृति ने भाजपा राज में लिया वट वृक्ष का रूप: नायब सैनी

0
15
विलुप्त होती जा रही भारतीय संस्कृति ने भाजपा राज में लिया वट वृक्ष का रूप: नायब सैनी
Haryana News: विलुप्त होती जा रही भारतीय संस्कृति ने भाजपा राज में लिया वट वृक्ष का रूप: नायब सैनी

कांग्रेस पर कसा तंज कहा- हार के बाद कांग्रेसी सदमे में
सीएम ने भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की 2.80 करोड़ जनता को किया नमन
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा की जनता द्वारा बड़े बहुमत से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पूज्य संतों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद दिया।  मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर भव्य तरीके से संत आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से महान संतों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन से पहले पूज्य संतों द्वारा हवन यज्ञ किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी आहुति दी। इस मौके पर अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं जो आज मुझे सभी संतों का आशीर्वाद मिला है। सभी संतों ने यही आशीर्वाद दिया है कि मेरा ये देश मेरा ये हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश और प्रदेश ने एक नई करवट ली है। देश की समस्याओं का समाधान हुआ, जिनसे हम पहले जूझते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देखते थे कि हमारी संस्कृति कहीं न कहीं विलुप्त होती जा रही है, लेकिन पिछले 10 वर्षों में वो अंकुरित हो कर दोबारा फिर एक वट वृक्ष का रूप ले रही है। ये आप लोगों का ही आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि संतों के इस आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर हरियाणा को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए वे दिन रात काय करेंगे। अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए नायब सैनी ने कहा कि पश्चिम की तेज हवाएं चल रही थीं। कांग्रेस को लगा कि उनकी सरकार बनने वाली है। राज्य की 2.80 करोड़ जनता ने हवा को बदल दिया। कई कांग्रेसी नेता तो अब तक सदमे में पड़े हैं। अभी तक उठे नहीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या हो गया।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जब एग्जिट पोल आए तो उसमें कांग्रेस आगे थी। तब मुझे पत्रकारों ने पूछा कि एग्जिट पोल में तो कांग्रेस आगे है। आप जीत का दावा कैसे कर रहे हैं। मैंने उन्हें कहा कि मैं धरातल पर हूं, हवा में नहीं हूं। मैं हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता को शीश नवाकर प्रणाम करता हूं। यह सच है कि जिस दिन गोगी (शमशेर गोगी) ने यह कहा कि हमारी सरकार आ रही है। सबसे पहले तो मैं अपना घर भरूंगा। फिर रिश्तेदारों का भरूंगा। बाकी के बारे में कहा कि भाड़ में जाओ। जैसे ही इसने बयान दिया तो राहुल गांधी को पता चल गया। राहुल गांधी ने समझ लिया कि यह आदमी है, जो मेरी सेवा करेगा। यह मजबूत आदमी है। राहुल ने अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ वहीं से शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : Dulhan Ka Vidayi Video: शादी के बाद मायका नहीं छोड़ना चाहती थी दुल्हन, वीडियो वायरल, देखें कैसे घर वालों ने किया विदा