Gurugram News: भारत संस्कारों से बनेगा विश्वगुरु: मनोहर लाल

0
129
Gurugram News: भारत संस्कारों से बनेगा विश्वगुरु: मनोहर लाल
Gurugram News: भारत संस्कारों से बनेगा विश्वगुरु: मनोहर लाल

कहा- जाति व्यवस्था से हटकर हरियाणा एक-हरियाणवी एक के ध्येय के साथ बढ़ना चाहिए आगे
Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: कंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारत पैसे से नहीं, संस्कारों से विश्वगुरु बनेगा। हम सभी को अपने सामूहिक प्रयासों से देश को उस स्तर पर ले जाना है। विश्व गुरु बनने के लिए अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण नहीं है। उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि उस देश के लोग सामाजिक जीवन में कैसा व्यवहार करते हैं। जिसका मार्ग हमारे गुरुओं के सान्निध्य से निकलता है। कंद्रीय मंत्री गुरुग्राम के पटौदी में स्थित हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के 105वें वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे।

इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे। खट्टर ने प्रदेश के लोगों से भी जाति व्यवस्था से हटकर हरियाणा एक- हरियाणवी एक के ध्येय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना की है। जनजागरण के तहत आम लोग लगातार इसमें सहयोग कर रहे हैं। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है। यहां का कण कण हमें निरन्तर नई प्रेरणा देते हुए हमारा पथ प्रदर्शन करता है।

पीएम मोदी ने निकाला देश की समस्याओं का हल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की समस्याओं का एक-एक करके हल निकाला जा रहा है। यह उनके सार्थक प्रयासों का ही हिस्सा है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अब तक जो भी अभियान शुरू किए गए हैं। उसमें देश के सभी नागरिकों ने प्रमुखता से अपनी सहभागिता निभाई है। वर्ष 2023 में निकाली गई विकसित भारत यात्रा इसका श्रेष्ठ उदाहरण है।

ये भी पढ़ें : Ram Navami Security: बंगाल, उत्तर प्रदेश व मुंबई में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट पर पुलिस