Aaj Samaj (आज समाज), India News Manch 2023 Ram Madhav, नई दिल्ली: हर वर्ष की तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आज से शुरू हुए इंडिया न्यूज के सबसे बड़े राजनीतिक मंच पर आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम माधव भी पहुंचे और उन्होंने अपने विचार रखे। राम मंदिर पर भी बात की। कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश के कई दिग्गजों से तीखे सवाल-जवाब से जनता को रूबरू किया जाएगा। मंच 2023 में देश के कई दिग्गज राजनेता-अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, लेखक-लेखिकाएं व मनोरंजन जगत के कई नामी चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। राम माधव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता (आप) के नेता राघव चड्ढा से मंच पर अलग-अलग मुद्दों पर सवाल-जवाब हुए।
- 15 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम
- इतिहास बन चुका है अनुच्छेद 370
- माधव ने राम मंदिर पर भी की बात
राम माधव ने देश के सबसे बड़े सियासी मंच पर बीजेपी के देशभर में बढ़ते रुतबे और अनुच्छेद 370 पर अपनी बात रखी। उन्होंने अगले साल होने वाले चुनाव पर पर कहा कि 2024 में 2019 से भी बड़ा जनादेश होगा। दक्षिण भारत में बीजेपी की पकड़ पर उन्होंने कहा, यहां पार्टी का प्रभाव बढ़ रहा है।
सियासत कोई बड़ा गणित नहीं
राम माधव ने राजनीति पर सवाल के जवाब में कहा कि सियासत कोई बड़ा गणित नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को देशहित में लोगों की जरूरतें व उन्हें न्याय दिलवाने के लिए काम करना चाहिए। नेताओं को इस पर नजर रखनी चाहिए कि जनता को न्याय मिल रहा है या उनके साथ अन्याय हो रहा है। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम के फैसले को लेकर राम माधव ने कहा कि यह अब इतिहास बन चुका है और देश के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती है।
देश में नेहरू भक्त कई लोग, पर नेहरू का कोई अच्छा काम नहीं दिखता
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए राम माधव ने कहा, हर प्रधानमंत्री की अपनी विशेषता होती है, वैसे ही नेहरू का भी खासियत है। आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने कहा, हर नेता के इतिहास का देश की जनता आकलन करती है। देश में सबसे बड़े नेहरू भक्त लोग हैं। वे लोग नेहरु के सारे अपराधों को छिपाते हैं। अगर पंडित नेहरू पर कुछ बात कहो तो कहते हैं कि आप उनका विरोध कर रहे हैं, उन्होंने इतने बड़े काम किए हैं, लेकिन मुझे नेहरू का कभी कोई अच्छा काम नहीं दिखा। नेहरू कभी आलोचना करने से पीछे नहीं रहते थे।
22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन
सैकड़ो वर्षों का इस देश के हिंदू समाज का संघर्ष भी रहा है और एक प्रबल मनोकामना रही है। जो अंत में जाकर अब साकार होने वाला है। 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है, जो पूरे देश के लिए आनंद का विषय है। इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है। यह बस देश का सम्मान देश के गौरव और देश के लिए है।
यह भी पढ़ें:
- India News Manch 2023: हमारी पार्टी मजबूती से करेगी बीजेपी का मुकाबला
- India News Manch Capital Dialogue-2023: हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की
- Vinod Sharma Capital Dialogue-2023: तीन राज्यों के नतीजों का लोकसभा चुनाव में दिखेगा असर
Connect With Us: Twitter Facebook