भारत के पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
Christopher Luxon in India (आज समाज), नई दिल्ली : भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के साथ की। ज्ञात रहे कि वे रविवार शाम हो ही भारत पहुंचे थे। लक्सन के साथ उनके देश का व्यापार जगत का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के मौजूदा दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े और अहम समझौते होंगे।
दिल्ली पहुंचने पर लक्सन ने न्यूजीलैंड के आर्थिक और अन्य विकास के लिए भारत की महत्वपूर्णता की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को न्यूजीलैंड की समृद्धि और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार और निवेश करने से न्यूजीलैंड को बहुत फायदे हो सकते हैं। वे आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
भारत हमारी समृद्धि, सुरक्षा और समाज के लिए अहम
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत न्यूजीलैंड के लिए एक महत्वपूर्ण देश है, जो उसकी समृद्धि, सुरक्षा और समाज के लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि भारत न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ा आर्थिक अवसर प्रदान करता है। इसलिए वह भारत में व्यापार और समुदाय के नेताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर आए हैं।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता से पहले, दोनों देशों ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता शुरू करने का ऐलान किया। यह समझौता 2022 में आॅस्ट्रेलिया के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद भारत का ओशिनिया क्षेत्र में दूसरा महत्वपूर्ण व्यापार सौदा होगा। इसके अलावा लक्सन ने भारत के साथ एक मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने और द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का इरादा जताया। उन्होंने कहा था कि वह भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं और इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : पाकिस्तान ने हमेशा हमें धोखा दिया : नरेंद्र मोदी
ये भी पढ़ें : Pakistan Breaking News : पाकिस्तानी सेना पर बलूच लड़ाकों का हमला