Ludhiana Mayor: इंद्रजीत कौर बनी पंजाब के लुधियाना नगर निगम की मेयर

0
203
Ludhiana Mayor: इंद्रजीत कौर बनी पंजाब के लुधियाना नगर निगम की मेयर
Ludhiana Mayor: इंद्रजीत कौर बनी पंजाब के लुधियाना नगर निगम की मेयर

पहली बार शहर को मिली महिला मेयर
Ludhiana Mayor (आज समाज) लुधियाना: आज लुधियाना नगर निगम को अपना मेयर मिल गया। आम आदमी पार्टी ने इंद्रजीत कौर को मेयर के पद के लिए चुना है। लुधियाना नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को नगर निगम का मेयर चुना गया हो। इंद्रजीत कौर मेयर पद पर पहुंचने वाली पहली महिला है।

दिल्ली से आई थी इंद्रजीत कौर के नाम की चिट्ठी

दरअसल, यह सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है। पहले चर्चा थी कि पार्टी निधि गुप्ता, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, मनिंदर कौर घुमन और अमृत वर्षा में से किसी एक को चुन सकती है। हालांकि, बाद में पार्टी ने इंद्रजीत कौर के नाम पर मुहर लगा दी। जानकारी के मुताबिक, मेयर के नाम की चिट्ठी दिल्ली से आई थी।

ये भी पढ़ें : टेनिस प्लेयर है नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर