IND vs NZ Final Dubai: विराट कोहली की चोट पर बड़ा अपडेट! चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे या नहीं? जानिए पूरी सच्चाई

0
122
IND vs NZ Final Dubai: विराट कोहली की चोट पर बड़ा अपडेट! चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे या नहीं? जानिए पूरी सच्चाई

IND vs NZ Final Dubai: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले टीम इंडिया ने दुबई में खूब पसीना बहाया। भारत का सामना रविवार को न्यूजीलैंड से होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच से ठीक पहले विराट कोहली चोटिल हो गए। कोहली को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लगी।

इस मामले पर अपडेट मिला है। कोहली अब तक टीम इंडिया के लिए अहम साबित हुए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली थी।

दरअसल, कोहली रविवार को टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। गेंद उनके घुटने पर लगी। वह एक तेज गेंदबाज के खिलाफ प्रैक्टिस कर रहे थे।

चोटिल होने के बाद कोहली प्रैक्टिस सेशन छोड़कर चले गए। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ ने कहा कि कोहली की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे कोहली या नहीं?

विराट कोहली की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। इसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में खेल सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी बीसीसीआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कोहली इस समय टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। ऐसे में कोहली का फाइनल में खेलना काफी अहम होगा।

भारत ने ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को हराया था 

टीम इंडिया ने ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया था। यह मैच भी दुबई में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 249 रन बनाए थे। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने 79 रनों की पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट लिए।

IND vs NZ Final Weather: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट!