Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी

0
108
Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी
Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी

हिसार में 29.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। एकाएक तापमान बढ़ने से हिसार में 14 साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। 2011 के बाद 10 फरवरी तक ही तापमान इतना बढ़ गया है। हरियाणा में दिन का तापमान हिसार में 28.4 और हिसार के बालसमंद में 29.4 डिग्री तक पहुंच गया।

बढ़ते तापमान का असर गेहूं की फसल पर देखा जा रहा है। इससे गेहूं की फसल बौनी और दाना कमजोर बनने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को इससे निपटने के उपाय बताए जा रहे हैं। विज्ञानियों ने सलाह दी है कि तापमान अधिक होने पर किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, किसानों को 2 प्रतिशत पोटाशियम और नाइट्रेट का स्प्रे करना चाहिए।

रात के तापमान में आएगी गिरावट

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान कम रहेगा।

जींद में छाई धुंध

वहीं जींद में करीब 10 दिन बाद आज फिर से धुंध छाई। जनवरी के अंतिम सप्ताह में धुंध देखने को मिली थी, इसके बाद से मौसम साफ था और दिन में धूप निकल रही थी।

सुबह के समय हल्की ठंड रहती थी, लेकिन धुंध नहीं होती थी। मंगलवार को सुबह चार बजे अचानक से धुंध गहराने लगी। सुबह सात बजे तक आते-आते धुंध में विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर से भी कम रह गई। वाहन लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे रेंगते हुए चल रहे थे। 8 बजे के बाद धुंध छंटनी शुरू हुई। 9 बजे धूप निकलने लगी।

ये भी पढ़ें : Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंचकर लगाई महाकुंभ में डुबकी लगाई